आगरालीक्स… केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दुबे बनाए गए हैं, वे दो विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं।
मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले 70 साल के प्रो. सुरेंद्र दुबे को केंद्रीय हिंदी संस्थान का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं।
प्रो. सुरेंद्र दुबे ने चार पुस्तकें लिखी हैं, पुस्तकों का संपादन करने के साथ ही 48 शोध कार्य भी कराए हैं।