Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: All illegal colonies of Agra will be demolished, orders for recovery from ADA defaulting tenants also…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: All illegal colonies of Agra will be demolished, orders for recovery from ADA defaulting tenants also…#agranews

300

आगरालीक्स…आगरा की सभी अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त, एडीए के बकायेदार किरायेदारों से भी वसूली के आदेश. मंडलायुक्त के कड़े तेवर

आज आगरा विकास प्राधिकरण,आगरा की 141 वीं साधारण बोर्ड बैठक अध्यक्ष/मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में एडीए सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विगत 140वीं बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तत्पश्चात बैठक में विभिन्न प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए। सर्व प्रथम ताजनगरी प्रथम चरण, शहीद नगर, इंदिरापुरम, नेहरू एनक्लेव योजना के जलापूर्ति के जलनिगम को हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा गया, मंडलायुक्त महोदया ने जलापूर्ति योजना में कितनी पाइप लाइन बिछाई गई, क्या परियोजना संचालित है, जिसमें बताया गया कि योजना संचालित नही है कुछ गैप्स हैं, मंडलायुक्त ने 10 दिन में सर्वे करने तथा जलनिगम को टंकी निर्माण करने तथा 31 दिसंबर तक पूर्ण संचालित कर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्ट्रीट कैफे निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता, इनर रिंग रोड फेस-2के अंतिम बिंदु से रोहता नहर से जोड़ने हेतु 10 मीटर चौड़े रोड का निर्माण, शू प्लाजा में अनावंटित/रिक्त काउंटर्स, गोदाम को ओडीओपी योजनान्तर्गत हस्तांतरण किए जाने, विभिन्न आवासीय योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से आवंटन आदि प्रस्ताव रखे गए।

बोर्ड बैठक में बताया गया कि एडीए की 68 दुकान तथा आवास पर वर्षों से किराया बकाया है मंडलायुक्त द्वारा पूछे जाने पर कि कितने बकाएदार हैं तथा बकाया वसूली हेतु क्या कार्यवाही की गई, जिसमें बताया गया कि 68 में से 64 बकाएदार हैं जिन्हें नोटिस दी गई है तथा 04 बकाएदार के विरुद्ध आरसी जारी की गई है। मंडलायुक्त ने शिथिल प्रवर्तन कार्यवाही पर कड़ी फटकार लगाई तथा निर्देशित किया कि किरायेदार या तो किराया जमां करें या एडीए कैंसिलेशन की सख्त कार्यवाही करे।

बैठक में अवैध कॉलोनी के बारे में बताया गया कि 42 अवैध कॉलोनी चिह्नित की गई है, वित्तीय वर्ष 2022-23 में समाधान(शमन शुल्क) के 15 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 06 करोड़ ही वसूली होने पर मंडलायुक्त ने मौके पर ही प्रवर्तन प्रभारी के विरुद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए, बोर्ड बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही के ब्योरा में बताया गया कि 259 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए,60 निर्माण सील किए,46 के विरुद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश के सापेक्ष 14 निर्माण ध्वस्त किए गए तथा 43 निर्माण को शमनित किया गया, मंडलायुक्त ने प्रवर्तन कार्यवाही तथा शमन शुल्क को नाकाफी बताया।

बैठक में एडीए हाइट्स में विभिन्न मरम्मत के कार्य अभी तक अपूर्ण होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध आरसी जारी करने के निर्देश दिए। कन्वेंशन सेंटर, शहीद स्मारक उद्यान में गोविंद वाटिका पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, सुभाष पार्क रीडेवलपमेंट, एत्मादपुर मदरा में टाउनशिप योजना इत्यादि प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए तथा जरूरी निर्देश दिए।
हॉट एयर बैलून राइड प्रोजेक्ट की सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ताजमहोत्सव तक मूर्तिरूप देने, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में स्काई डाईनिंग,ग्लैंपिंग साइट प्रस्ताव पर सर्वे कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, सचिव गरिमा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व बोर्ड मेंबर मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!