आगरालीक्स’…आगरा में साढ़े तीन घंटे बवाल के बाद पुलिस का सत्संगियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम. बवाल, पथराव. कटीले डंडों से पुलिस पर हमला, अब स्थिति सामान्य..देखें वीडियो
आगरा में आज एक बार फिर पुलिस प्रशासन और सत्संगी आमने—सामने आ गए. जमीन पर कब्जे को लेकर पुलिस आज फिर यहां कब्जामुक्त करने के लिए फोर्स के साथ पहुंची लेकिन इस बीच सत्संगियों और पुलिस—प्रशासन के बीच जमकर बवाल हुआ. करीब साढ़े तीन घंटे तक जमकर बवाल हुआ. इस दौरान आमने—सामने आने पर सत्संगियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया. डंडों में कटीले तार लगाकर पुलिस पर हमला बोला जिसमें कई अधिकारी सहित पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना है. हालांकि अब स्थिति सामान्य है और पुलिस ने कब्जा हटाने के लिए सत्संगियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.
आगरा में राधा स्वामी सत्संग सभा, दयालबाग द्वारा शनिवार रात को पुलिस द्वारा ध्वस्त किए गए गेट को दोबारा लगा दिया गया था। ऐसे में रविवार शाम को पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी दयालबाग पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के पहुंचने के साथ ही टेनरी के पास दोबारा लगाए गए गेट के पास राधा स्वामी सत्संग सभा, दयालबाग के पदाधिकारी भी एकजुट होने लगे। देखते ही देखते राधा स्वामी सत्संग सभा और पुलिस आमने सामने आ गई।
लाठी भांकर खदेड़ा, गेट को तोड़ने के लिए बुलडोजर तैयार
पुलिस ने सत्संगियों से हटने के लिए कहा लेकिन वे नहीं हटे, इसके बाद पुलिस को लाठी भांजी। सत्संगियों को खदेड़ा लेकिन वे नहीं हटे, पुलिस और सत्संगियों के बीच कुछ देर के लिए टकराव भी हुआ, इसके बाद दोनों पीछे हट गए। दोनों तरफ से शांत रहने की अपील की गई। लेकिन बाद में सत्संगियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया जिसमें कई पुलिसकर्मियों के चोटें आने की सूचना है।
दयालबाग मार्ग किया गया बंद
हालात बिगड़ने पर पीएसी, पुलिस फोर्स के साथ ही एंबुलेंस भी बुला ली गई। भगवान टॉकीज से दयालबाग जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया।
- 24 September 2023 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Ruckus and stone pelting for three and a half hours between the satsangis and the police and administration
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Police gave 24 hours ultimatum...#agranews