आगरालीक्स… आगरा मूल के एनआरआई की शिकायत पर पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन की महावीर और विष्णु सहकारी आवास समिति पर बड़ी कार्रवाई, प्लांटों के क्रय विक्रय पर लगाई रोक।
आगरा मूल के एनआरआई यतीश अग्रवाल निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद ने साल 2018 में नोएडा के फेज 3 में 3.32 करोड़ रुपये की धोखाधडढ़ी का मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप लगाए थे कि पुष्पांजलि कंट्रक्शन में 23 प्लाट और 20 फ्लैट के लिए रुपये जमा किए थे, लेकिन उनके लिए आवंटित किए गए भूखंडों को किसी और को बेच दिया गया। लगातार शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया गया। इस मामले में उन्होंने पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, आनंद मोहन और मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
भूखंडों के क्रय विक्रय पर रोक
इस मामले में यतीश अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश आवास और विकास परिषद के अधिकारियों से शिकायत की। आठ सितंबर 2023 को अपर आवास आयुक्त विनय कुमार मिश्र ने मामले की जांच की, जांच के बाद महावीर और विष्णु सहकारी समितिों के भूखंडों के क्रय विक्रय की बिक्री पर रोक लगा दी है, इस मामले में सहकारी आवास अधिकारी कुमार संजय को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।