आगरालीक्स…आगरा में पितरों को लगाया जा रहा इमरती और मालपुए का भोग. शहर की इस फेमस दुकान पर खासतौर से तैयार किए जा रहे मालपुए. जानें इनके रेट…
इस समय श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं. पूर्णिमा से शुरू हुए यह श्राद्ध पक्ष 14 अक्टूबर को देव पितृ अमावस्या तक चलेंगे. पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध श्रद्धा के साथ किया जाता है. अगर पितर प्रसन्न रहेंगे तो घर में खुशहानी बनी रहती है. घरों में पितरों के निमित्त सब्जी, पूरी, मालपुए और इमरती का भोग लगाया जा रहा है. बाजारों मे ंखास तौर से मालपुए और इमरती को तैयार किया जा रहा है. इस बार के श्राद्ध पक्ष में इमरती के साथ—साथ मालपुए की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है. चूंकि मालपुए घर में बनाना काफी मुश्किल होता है ऐसे में लोग दुकानों से खरीदकर ला रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए आगरा के हलवाइयों ने भी विशेष तौर पर मालपुए तैयार किए हैं.
आगरा की फेमस ब्रज रसायनम में भी श्राद्ध पक्ष में इमरती और मालपुए विशेष तौर पर तैयार किए जा रहे हैं. ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता का कहना है कि इमरती सदाबहार है लेकिन इस बार श्राद्धपक्ष में मालपुए की डिमांड अधिक है. लोग अपने पितरों को मालपुए का भोग लगा रहे हैं.
जानें किस भाव में बिक रहे पकवान
इमरती — 580 रुपये किलो
माल पुए — 400 रुपये किलो