आगरालीक्स …आगरा में दिवाली से पहले शहर की 10 मॉडल रोड बनेंगी। जानें कहां कहां बनेंगी मॉडल रोड।
आगरा में दिवाली से पहले शहर की प्रमुख 10 सड़कें नए रंग रूप में नजर आएंगी। मॉडल रोड में दोनों तरफ फुटपाथ बनने के साथ ही बेंच भी लगेंगी। नए टॉयलेट भी बनेंगे, दोनों किनारों पर फूल लगेंगे।
यहां बनेंगी मॉडल रोड
मारुति एस्टेट से बोदला चौराहा तक एमजी रोड टू
रामनगर पुलिया से मारुति एस्टेट चौराहा तक सड़क
रमाडा कट से आर्ठ लव सेल्फी प्वाइंट तक सड़क
डबल ट्री बाय हिल्टन से आगरा चौपाटी तक सड़क
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 10 करकुंज
कमला नगर में श्री राम मंदिर से मेन मार्केट रोड
कामायीन से सामने भावना एस्टेट जाने वाली रोड
भगवान टॉकीज से प्रतापपुरा चौराहा तक एमजी रोड
एयरपोर्ट से अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर तिराहा तक
यमुना किनारा तक हाथी घाट से मोक्षधाम मोड़ तक