आगरालीक्स…आंवलखेड़ा के गायत्री मंदिर में घुसे चोर. दानपात्र तोड़ा, नकदी, आभूषण, पोशाक भी निकाल ली लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा…लोगों ने कहा ये है मंदिर की महिमा…
आंवलखेड़ा के गायत्री मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हालांकि लोगों द्वारा जानकारी होने पर चोर मंदिर में से चोरी किए गए सभी नकदी और सामान को खेत में छोड़कर भाग निकले. इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है. शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया गया है.
रात दो बजे मंदिर में घुसे चोर
मामला पंडित श्रीराम शर्मा की पावन जन्मभूमि आंवलखेड़ा का है. देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोर मन्दिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर उसमे प्रवेश कर गए. चोर अपने साथ एक बड़ा थैला लेकर आए. मंदिर में घुसकर उन्होंने दान पेटिका के दोनों तालों को तोड़ा और उसमें रखी नकदी को थैले में भर लिया. इसके बाद चोरों ने प्रज्ञा प्रखर के पास रखी दान पेटिका को तोड़ा और उसमें से भी नकदी निकाल ली. इसके बाद चोरों ने मंदिर के भीतर रखी तिजोरी मेतं से माता के 15 जोड़ी पोशाक और श्रंगार के आभूषण को भी उठा लिया. चोर करीब एक घंटे तक मंदिर में चोरी करते रहे.
मंदिर में सुबह चार बजे आरती होती है ऐसे में परिसर में रहने वाले लोग अक्सर तीन बजे जाग जाते हैं. मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर ने सवा तीन बजे मंदिर का ताला खोलने के लिए गए तो उन्होंने एक व्यक्ति को भागता हुआ देखा. उन्होंने शोर मचा दिया तो मंदिर में मौजूद अन्य लोग वहां आ गए. इस दौरान चोरों ने अपने साथ लाए दो थैलों को बाउंड्री की तरफ फेंक दिया. मंदिर के लोग जब वहां पहुंचे तो उन्हें दोनों बोरे मिले जिसमें नकदी और मंदिर का सामान था. चोरी होने की जानकारी पर मंदिर प्रशासन की ओर से थाना में लिखित शिकायत दी गई. सीसीटीवी फुटेज में भी चोर मंदिर के अंदर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है.