आगरालीक्स…आगरा में होने जा रही बैडमिंटन चैंपियनशिप. पांच जिलों के 28 रोटेरियन खिलाड़ियों के बीच होगा बैडमिंटन का रोमांच
रोटेरियन के बीच बैडमिंटन का रोमांच देखने को मिलेगा। पहली बार आगरा में आठ अक्टूबर से रोटरी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। खेलगांव दयालबाग में आयोजित होने जा रही चैंपियनशिप का शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया गया। खेलगांव, दयालबाग में आयोजित प्रेसवार्ता में रोटरी समन्वयक पीडीजी शरत चंद्र ने बताया कि हर वर्ष रोटरी क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशपि आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की रचना करना और खेलों के साथ आपसी तालमेल को बढ़ाना है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन फेलोशिप कमेटी केअध्यक्ष डॉ. अलोक मित्तल ने कहा कि पहली बार आगरा में आठ अक्टूबर को खेलगांव में चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। रविवार को खेलगांव के बैडमिंटन हॉल में चैंपियनशिप शुरू होगी। चैंपियनशिप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 में शामिल 34 जिलों में से पांच जिलों के 28 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, दोपहर तीन से रात आठ बजे तक प्रतियोगिताएं होंगी। प्रोग्राम चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष रो आशीष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में रोटरी मंडलाध्यक्ष कानपूर के रो विवेक गर्ग डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस को सम्मानित करेंगे। रोटरी क्लब आगरा , आगरा रॉयल और आगरा सफायर इस प्रतियोगिता को आयोजित कर रहे है।
इस दौरान खेलगांव ट्रस्ट के कार्यक्रम सचिव रो मनोज आर कुमार, नम्रता पानेकार रोटरी क्लब आगरा रॉयल की अध्यक्ष रो आरती मेहरोत्रा रोटरी क्लब आगरा सफायर के अध्यक्ष रो गगन बर्मन राजेश भार्गव आयोजक कमिटी सदस्य थान सिंह रोटरैक्ट क्लब आगरा के अध्यक्ष राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।