आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में एमकॉम का कोर्स शुरू. पहली मेरिट सूची घोषित. जानिए कितनी हैं सीट, मेरिट लिस्ट और जरूरी डॉक्युमेंट्स
एक लंबी प्रतीक्षा के बाद आगरा कॉलेज, आगरा में कॉमर्स के विद्यार्थियों को इस बार परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने बताया कि आगरा कॉलेज, आगरा में इस सत्र 2023-24 से वाणिज्य विभाग में परास्नातक स्तर पर एमकॉम की मान्यता विश्वविद्यालय द्वारा दे दी गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके प्रारंभ होने से आगरा कॉलेज के बीकॉम के छात्र-छात्राओं को परास्नातक के कोर्स में प्रवेश लेने हेतु कहीं अन्यत्र नहीं भटकना होगा। एमकॉम में कुल 180 सीट हैं, जिनको तीन वर्गों में विभक्त किया गया है। ग्रुप-ए में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ग्रुप-बी में अकाउंट्स एंड लॉ तथा ग्रुप-सी में एप्लाइड बिजनेस इकोनॉमिक्स हैं।
इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु आज प्रथम योग्यता सूची घोषित की गई है, जो निम्न प्रकार है
एमकॉम-बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन ग्रुप-ए
सामान्य वर्ग: 79.75
ओबीसी: 70.99
एससी: 75.56
एमकॉम- अकाउंट्स एंड लॉ ग्रुप-बी
सामान्य वर्ग: 71.54
ओबीसी: 70.25
एससी: 74.11
एमकॉम- एप्लाइड बिजनेस इकोनॉमिक्स ग्रुप-सी
सामान्य वर्ग: 65.64
ओबीसी: 64.20
एससी: 64.00
मीडिया समन्वयक प्रो अमित अग्रवाल के अनुसार अर्ह छात्र-छात्राएं दस्तावेजों के सत्यापन के लिए गुरुवार, 07 अक्टूबर 2023 को पूर्वाह्न 11.00 बजे न्यू बिल्डिंग, वाणिज्य संकाय, कक्ष संख्या एनबी 9, आगरा कॉलेज, आगरा में प्रवेश समिति के संयोजक डा रूपेश दीक्षित के समक्ष उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
निम्नलिखित आवश्यक पत्रजात अपने साथ लाना अनिवार्य है-
मूल टीसी और चरित्र प्रमाणपत्र के साथ सभी मूल दस्तावेज। सभी अनुलग्नकों के साथ ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट प्रति।