आगरालीक्स…आगरा पहुंची खूबसूरत करिश्मा कपूर. ताजमहल का किया दीदार, कहा—अद्भुत है ताज की सुंदरता
बॉलीवुड की शानदार अदाकारा करिश्मा कपूर आज आगरा पहुंची और यहां उन्होंने खूबसूरती की बेमिसाल स्मारक ताजमहल का दीदार किया. लगभग एक घंटे तक करिश्मा ताजमहल परिसर में रहीं और ताज की सुंदरता को देखा. इस दौरान अभिनेत्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई लेकिन पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा घेरे में उनकी विजिट कराई. करिश्मा कपूर ने ताजमहल को अद्भुत सुंदरता का नमूना बताया.
बता दें कि करिश्मा कपूर इससे पहले 2019 में भी ताजमहल का दीदार करने आई थीं. 2019 में भी वे अक्टूबर के महीने में आई थीं और उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था.
