Thursday , 19 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Election Commission reviewed election preparations across 21 districts spanning 5 divisions in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Election Commission reviewed election preparations across 21 districts spanning 5 divisions in Agra…#agranews

4

आगरालीक्स…आगरा में चुनाव आयोग ने कहा—‘शून्य त्रुटि, शून्य हिंसा एवं शून्य प्रलोभन’ में होना है यूपी विधानसभा चुनाव. 5 मंडलों के 21 जिलों में चुनावी तैयारियां को परखा. ईवीएम, एसएसआर, सुरक्षा पर दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसको लेकर एक ओर राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दी हैं तो वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने भी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में गुरुवार को चुनाव आयोग ने आगरा में 5 मंडलों आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी और चित्रकूट के 21 जिलों में चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था को परखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग तथा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की उपस्थिति में पांचों मंडलों के मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, आईजी/डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे.

इन जनपदों की हुई समीक्षा
21 जनपद- आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद तथा कन्नौज की रही सहभागिता

होटल आईटीसी मुगल में आयेाजित इस समीक्षा बैठक में जनपदों के अधिकारियों द्वारा निर्वाचन तैयारियों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए की जा रही समस्त कार्यवाहियों से आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार एवं अद्यतन करने संबंधी कार्यवाही, मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता (एएमएफ), ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता एवं प्रबंधन, निर्वाचन कार्मिकों की उपलब्धता एवं प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न विषय शामिल रहे. इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था की स्थिति, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, सुरक्षा बलों की उपलब्धता एवं तैनाती की योजना, निर्वाचन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के बीच समन्वय, मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग तथा मतदान प्रक्रिया की निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई.

हर काम समय पर पूरी शुद्धता और जिम्मेदारी के साथ हो
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं व गतिविधियों की अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर नियमित निगरानी करें तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में, निर्वाचन अधिनियमों, नियमों एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी शुद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए. उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने एवं उसमें संशोधन की प्रक्रिया को पूरी सावधानी, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष बल दिया. ईआरओ एवं एईआरओ को समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने, उनके कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा मंडलायुक्त एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्तर से मतदाता सूची संबंधी कार्यों की प्रभावी माॅनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ नियमित संवाद एवं समन्वय बनाए रखने और उनके प्रतिनिधियों के साथ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बैठकें आयोजित करने को निर्देशित किया. उन्होंने राजनीतिक दलों, व्यक्तियों एवं विभिन्न संगठनों से प्राप्त शिकायतों एवं आपत्तियों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों में हो ईवीएम के परिवहन की सुरक्षा
ईवीएम के परिवहन एवं मूवमेंट की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने पर बल देते हुए, उन्होंने ईवीएम जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा मतदान केंद्रों के साथ-साथ स्कूलों एवं कॉलेजों में भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए. उन्होेेंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने स्तर पर डीसीआरसी, स्ट्रांग रूम एवं मतदान केंद्रों का नियमित भौतिक निरीक्षण करें. निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का समय रहते सत्यापन कर लिया जाए तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर किया जाए, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य ‘शून्य त्रुटि, शून्य हिंसा एवं शून्य प्रलोभन’ के साथ निर्वाचन संपन्न कराना है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समुचित प्रशिक्षण, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय आवश्यक है. यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मतदाता भय, दबाव, प्रलोभन अथवा अन्य किसी कारण से अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे. साथ ही, निर्वाचन व्यय की निगरानी से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए.

सोशल मीडिया हैंडल हों सक्रिय
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलों में सोशल मीडिया हैंडल एवं सोशल मीडिया यूनिट्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए. सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका नियमित फॉलोअप किया जाए, जिससे निर्वाचन संबंधी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण हो और भ्रामक सूचनाओं पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा सभी कार्यों को गंभीरता, तत्परता एवं समन्वित प्रयासों के साथ पूरा करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करें. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानान्तरित, दोहरी प्रविष्टि, मृतक (एएसडीडी) मतदाताओं का सत्यापन तथा जनपद स्तर पर सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए.

मतदाता बनने से वंचित न हर जाए पात्र नागरिक
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के अंतर्गत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है. मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाने, अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार विलोपित करने तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे. विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों, आवासीय सोसाइटियों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं नई कॉलोनियों में मतदाता पंजीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए युवा एवं महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाई जायेगी. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मूलभूत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी. इनमें पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, छाया, पर्याप्त फर्नीचर, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप तथा मतदान केंद्रों तक सुगम पहुंच एवं उचित सड़क व्यवस्था शामिल हैं. विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान समस्त मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग करायी जायेगी. स्क्रीन पर वेबकास्टिंग देखने हेतु प्रशिक्षित कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाय. मतदेय स्थल के अन्दर व बाहर कैमरों को सुव्यवस्थित रूप से लगाया जाय.

कल से ईवीएम उेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू होंगे
ईवीएम की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जनपदों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) 20 नवंबर से प्रारंभ किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल जागरूकता वैन संचालित होंगी, जो गांवों, मोहल्लों एवं मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदाताओं को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देंगी. वीवीपैट में मतदान के बाद लगभग 07 सेकंड तक दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने वोट के सत्यापन की प्रक्रिया समझ सकेंगे. निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, नकदी, हथियार, मादक पदार्थों तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरित की जाने वाली मुफ्त वस्तुओं पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 09 फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) तथा 09 स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) गठित की जाएंगी, जो आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में सक्रिय रहेंगी. इस कार्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई, जब्ती एवं प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल एवं जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 एवं विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दौरान एनजीआरएस तथा पीजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय. सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित संज्ञान लेते हुए तथ्यपरक उत्तर दिये जाने के साथ ही झूठी व भ्रामक खबरों को साइबर सेल से भी साझा किया जाये.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: A grand stadium will be built in Bah, Agra, at a cost of ₹23 crore. Additionally, the Bateshwar Corridor is being constructed at a cost of ₹240 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बाह में 23 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य स्टेडियम....

बिगलीक्स

Agra News: Agra police nab three vehicle thieves; recover three stolen motorcycles and two scooters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर. चोरी की तीन बाइकें...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra’s Behavior Scientist Dr. Naveen Gupta Expresses Concern Over Violent Behavior Among Children in Panchkula, Shares Five Key Recommendations

आगरालीक्स…पंचकुला में बच्चों के हिंसक व्यवहार पर आगरा के बिहेवियर साइंटिस्ट डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Winter Is Knocking: Homes Gear Up for the Chill in Agra

आगरालीक्स…पंखों की रफ्तार थमने लगी, अलमारियों से बाहर आए स्वेटर! सर्दियों की...

error: Content is protected !!