आगरालीक्स…अक्टूबर में अप्रैल—मई जैसी गर्मी. 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा आज का तापमान. रात का तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस अधिक…
अक्टूबर का एक सप्ताह निकल गया है लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. अंधेरा भले ही अब सात बजे से पहले हो जा रहा हो लेकिन गर्मी के तेवर रात को भी कम नहीं है. दिन में जहां तेज धूप इतनी अधिक है कि उसमें एक पल भी रुकना मुश्किल हो रहा है तो वहीं रात को भी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 09/10/23) 38.9
Departure from Normal(oC) 3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/10/23) 25.1
Departure from Normal(oC) 5