आगरालीक्स…अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में फिलिस्तीन के समर्थन में 400 छात्रों ने निकाली रैली. एफआईआर…
इजरायल और हमास के जारी जंग के बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में मार्च निकाले जाने की सूचना मिली है. रविवार देर शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में करीब 400 छात्रों ने रैली निकाली. इसमें फ्री फिलिस्तीन, नारा ए तकबीर जैसे नारे लगाए गए. मार्च निकाले जाने की सूचना पर पुलिस एक्शन में आ गई है. प्रारंभिक जांच के बाद चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है.
बताया जाता है कि रविवार रात करीब 10 बजे एएमयू कैंपस के डक प्वाइंट पर 400 से ज्यादा छात्र इकट्ठा हुए. वे हाथों में फिलिस्तीन के समर्थन के पोस्टर लिए हुए थे. 10 बजे छात्रोंने कैंपस के अंदर ही रैली निकाली. इस दौरान धार्मिक नारेबाजी भी की. रैली निकाल रहे छात्रों के वीडियो सोशल मीडिया परवायल रहो रहे हैं. हालांकि इस मार्च का आयोजन किसने किया, इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.
यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर प्रो. मो. वसीम अली का कहना है कि मार्च निकालने की कोई परमीशन नहीं ली गई है. वीसी से बात की जा रही है और जांच की जाएगी. एसपी सिटी का कहना है कि कैंपस में मार्च निकालने की सूचना मिली है. अधिकारियों से बात की गई है. अभी इस प्रकरण में शिकायत नहीं मिली है अगर कोई शिकायत मिलती है तो एक्शन लिया जाएगा.