Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: ‘No entry’ for all vehicles in Sanjay Place for three days. Administration issued timing of no entry…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: ‘No entry’ for all vehicles in Sanjay Place for three days. Administration issued timing of no entry…#agranews

272

आगरालीक्स…संजय प्लेस में तीन दिन तक सभी वाहनों की ‘नो एंट्री’. प्रशासन ने जारी की नो एंट्री की टाइमिंग. पार्किंग की जगह निश्चित. रूट डायवर्जन भी जारी

संजय प्लेस में 11 अक्टूबर से होने जा रहे जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन, नो एंट्री और पार्किंग की सूचना जारी की गई है. जनकपुरी महोत्सव में आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रात 11 बजे खुलने वाली भारी वाहनों की नो एंट्री नहीं खुलेगी. यह नो एंट्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद हर दिन रात 2 बजे से सुबह 5 तक तक ही खोली जाएगी.

ये रहेगी यातायात व्यवस्था
11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक “जनकपुरी महोत्सव” संजय प्लेस थाना क्षेत्र हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा में आयोजित होने वाले बड़हार एवं विदाई कार्यक्रम के अवसर पर यातायात व्यवस्था निम्नवत की जाती है:-

जनकपुरी महोत्सव के आयोजन के दौरान संजय प्लेस के चारो तरफ बने सभी द्वारों से कार्यक्रमों के आयोजन की अवधि में अर्थात सांय 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तिपहिया एवं चार पहिया ) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  1. हर दिन सांय 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक संजय प्लेस में आवासित निवासियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सभी प्रकार के वाहनों (दोपहिया, तिपहिया एवं चार पहिया ) का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
  2. वीवीआईपी/वीआईपी/ पास धारक वाहन होटल पीएल पैलेस कट से आहार रेस्टोरेन्ट के पास पार्किंग एवं आयकर विभाग कार्यालय परिसर पार्किंग तक ही जा सकेंगे।
  3. जनकपुरी महोत्सव हेतु पार्किंग स्थलों का विवरण निम्नवत है:-
    (I) – वी.वी.आई.पी. / वी.आई.पी./ पास धारक वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः-
    A. होटल पी. एल. पैलेस कट से आहार रेस्टोरेन्ट के सामने पार्किंग ।
    B. आयकर विभाग कार्यालय परिसर पार्किंग ।
    (II)- हरीपर्वत चौराहा की तरफ से दीवानी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः-
    A. सेन्ट पॉल स्कूल परिसर पार्किंग ।
    (II)- दीवानी चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः-
    A. नगर निगम कार्यालय परिसर पार्किंग ।
    B. सूरसदन तिराहा से 100 मीटर आगे होटल पी.एल. पैलेस की ओर फुटपाथ पर दो पहिया वाहन पार्किंग। (IV)- सूरसदन तिराहा से पालीवॉल पार्क की तरफ जाने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः-
    A. सूरसदन प्रेक्षा ग्रह परिसर पार्किंग ।
    B. रोज विला बाटिका पार्किंग ।
    (V)- पालीवॉल पार्क से सूरसदन तिराहा की तरफ आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः- A. संजय टॉकीज पार्किंग ।
    B. जी. एस. टी कार्यालय पार्किंग ।
    (VI)- घटिया आजम खाँ चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थलः-
    A. सेन्ट पीटर्स कॉलेज परिसर पार्किंग ।
    (VII)- हरीपर्वत चौराहा से सेन्ट पीटर्स कॉलेज मार्ग पर आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल:-
    A. सेन्ट पीटर्स कॉलेज परिसर पार्किंग ।
  4. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से विजय नगर कॉलोनी की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन (बस, ट्रक, टैंकर, डीसीएम, टाटा 407 एवं ट्रैक्टर इत्यादि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  5. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से भगवान टॉकीज की ओर सर्विस रोड़ पर स्थित गाँधीनगर कॉलोनी कट से पालीवाल पार्क एवं संजय प्लेस की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (बस, ट्रक, टैंकर, डीसीएम, टाटा 407 एवं ट्रैक्टर इत्यादि) का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
  6. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से भगवान टॉकीज की ओर सर्विस रोड़ पर स्थित नेहरू नगर कॉलोनी कट से पालीवाल पार्क एवं संजय प्लेस की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (बस, ट्रक, टैंकर, डीसीएम, टाटा 407 एवं ट्रैक्टर इत्यादि) का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
  7. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से भगवान टॉकीज की ओर सर्विस रोड़ पर स्थित बलवन्त लॉज कट (नेहरू नगर कॉलोनी) से पालीवाल पार्क एवं संजय प्लेस की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (बस, ट्रक, टैंकर, डीसीएम, टाटा 407 एवं ट्रैक्टर इत्यादि) का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

आन्तरिक डायवर्जन / यातायात व्यवस्थाः-
जनकपुरी महोत्सव आयोजन के अवसर पर यातायात का अत्यधिक दबाब बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार निम्नवत आन्तरिक यातायात डायवर्जन किया जायेगाः-

  1. पालीवॉल पार्क स्थित पुलिस चौकी तिराहा पर बैरियर लगाकर संजय प्लेस की ओर आने वाले समस्त प्रकार के
    2.वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा। वे सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
    घटिया आजम खाँ चौराहा पर बैरियर लगाकर संजय प्लेस पानी की टंकी तिराहा एवं सेन्ट पीटर्स कॉलेज तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा। वे सभी वाहन खटीक पाड़ा से रघुनाथ टॉकीज तिराहा से सेन्ट जॉन्स चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
    3- हरीपर्वत चौराहा पर बैरियर लगाकर सेन्ट पीटर्स कॉलेज की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा । वे सभी वाहन एम.जी.रोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
    4- सूरसदन तिराहा पर बैरियर लगाकर पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा। वे सभी वाहन एम.जी.रोड़ होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
    5-जीवनी मण्डी से गधा पाड़ा से पालीवाल पार्क होकर सूरसदन तिराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को पालीवाल पार्क गेट (यमुना द्वार) से डायवर्ट किया जायेगा। वे सभी वाहन विजय नगर से सुल्तानगंज की पुलिया से भगवान टॉकीज चौराहा से एम.जी.रोड़ होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
    6- भावना टॉवर तिराहा, मदिया कटरा तिराहा, सुभाष पार्क चौराहा, पचकुइया चौराहा से एम. जी. रोड़ की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा। वे सभी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य जायेंगे ।
    7- भगवान टॉकीज चौराहा, क्लब चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, साँई की तकिया चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, लोहामण्डी चौराहा, आर. बी. एस. चौराहा से एम. जी. रोड़ पर आ रहे वाहनों को डायवर्ट किया जायेगा । वे सभी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य जायेंगे ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!