आगरालीक्स…आगरा में कल से बीएएमएस की परीक्षा. विवि ने जारी किया कार्यक्रम. जानें कब तक चलेगी परीक्षाएं, एग्जाम टाइम और परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने बीएएमएस की परीक्षा का कार्यक्र्म जारी कर दिया है. परीक्षा कल यानी 10 अक्टूबर से शुरू होगी जो कि एक नवंबर तक नोडल केंद्रों पर चलेगी. बता दें कि विवि ने पांच अगस्त से प्रस्तावित बीएएमएस की परीक्षा स्थगित कर दी थी और अब नई परीक्षा तिथि जारी की है.
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि बीएएमएस की परीक्षाएं 10 अक्टूबर से एक नवंबर तक होंगी. परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे की पाली में होंगी. प्रथम और तृतीय प्रोफेशनल की परीक्षाएं खंदारी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर द्वितीय और चतुर्थ प्रोफेशनल की परीक्षाएं आइईटी, खंदारी परिसर में होगी. बीएएमएस के 3400 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे.