Monday , 20 April 2026
Home आगरा World Sloth Bear Day: Know about the safety of bears and the dangers facing them…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

World Sloth Bear Day: Know about the safety of bears and the dangers facing them…#agranews

223

आगरालीक्स..12 अक्टूबर को वर्ल्ड स्लॉथ बेयर डे. जानें भालुओं की सुरक्षा और उन पर मंडरा रहे खतरों के बारे में

आज, पूरे भारत में जंगली भालूओं की संख्या 6,000 से 11,000 के बीच है, और उन्हें आई.यू.सी.एन की ‘वल्नरेबल’ प्रजातियों की लाल सूची में सूचीबद्ध किया गया है। इन जंगली भालूओं को मुख्य रूप से बदलते पर्यावरण, बस्तियों और कृषि भूमि द्वारा अतिक्रमण और प्राकृतिक आवास के नुकसान से खतरों का सामना करना पड़ता है। मानव-भालू संघर्ष की घटनाओं के कारण भी इन्हें खतरा रहता है, जिसके तहत कभी-कभी जवाबी कार्रवाई में भालुओं की हत्या भी कर दी जाती है। स्लॉथ भालू को अक्सर संकटपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि जाल या कांटेदार तार की बाड़ में फंसना, या यहां तक ​​कि किसानों द्वारा लगाए गए कच्चे बम का निशाना बनना।

इन खतरों के सामने, यह याद रखना आवश्यक है की इन भालुओं की आबादी का अनुमानित 90% भारत में पाया जाता है। इनके बारे में जागरूकता और सुरक्षा इनके अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए 12 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर इन भालुओं की विशिष्टता का जश्न मनाने के लिए नामित किया गया है।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस ने भालू के व्यवहार और उनसे कैसे बचे इसके बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई है। अधिकांश ग्रामीणों को भालू से बचने के उपायों जैसे कि तेज़ आवाज़ निकालते हुए जंगल में जाना, या फिर पहचान करना की छेत्र में भालू है की नहीं आदि के बारे में लोगों को जानकारी प्राप्त कराई है। इससे पहले लोगों को यह तक नहीं पता था की भालू से सामना होने पर कैसे प्रतिक्रिया करनी है।

भारतीय राज्य कर्नाटक में स्लॉथ भालू के हमले की घटनाओं पर शोध करने के बाद, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस जंगली भालुओं से सामना होने पर उनसे बचने के तरीके लेकर आया। कुछ उपायों जैसे की छोटे समूहों में जंगलों में घूमना, छड़ी या सीटी का उपयोग करना और अकेले यात्रा करते समय टॉर्च ले जाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, स्लॉथ भालू के निवास स्थान से गुजरते समय बात करके, गाकर या ताली बजाकर शोर मचाना और रात के बजाय दिन के दौरान वन उत्पादों को इकट्ठा करने की भी सलाह दी जाती है

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के वरिष्ठ बायोलॉजिस्ट, स्वामीनाथन एस ने बताया, “ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए जहां किसी का सामना भालू से हो या उसके हमला करने का खतरा हो, इस जानवर के बारे में ठीक से जानना आवश्यक है। हालाँकि वे पूरे दिन सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन भालू रात के समय ज्यादा सक्रिय होते हैं।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “भारत में जंगली स्लॉथ भालुओं की आबादी पर गौर करना आवश्यक है, खासतौर पर जब इस प्रजाति के संरक्षण की बात आती है तो अभी भी बहुत काम करने की जरूरत है। आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और भालुओं के बारे में जानकारी फैलाने के लिए इस वर्ल्ड स्लॉथ बेयर डे का एक अनोखा महत्व है।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “वर्ल्ड स्लॉथ बेयर डे की पहली वर्षगांठ मनाने योग्य है, क्योंकि यह जंगल में इस प्रजाति की आबादी के संरक्षण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह दिन स्लॉथ भालुओं के बारे में लोगों के बीच अधिक सहानुभूति पैदा कर सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!