आगरालीक्स…आगरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, 20 साल के युवक की मौत, चचेरा भाई घायल…
आगरा के थाना ताजगंज में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया. इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई बुरी तरह से घायल हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
यहां हुआ हादसा
घटना जयपुर हाइवे पर कोरई टोल के पास का है. ताजगंज के लकावली का रहने वाला 20 साल का युवक लक्ष्मण सिंह पुत्र खरग सिंह अपने ताऊ के लड़के 19 वर्षीय राहुल पुत्र भरत सिंह के साथ बाइक से अपनी बहन के घर गांव पतसाल थाना फतेहपुर सीकरी जा रहे थे. हाइवे पर कोरई टोल से पहले तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए.
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को एसएन भेजा दिया. रास्ते में घायल लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया. घायल राहुल का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएन में भेज दिया है.