Friday , 11 September 2026
Home आगरा Good News: Enjoy ‘Taj Carnival’ in Agra from 17th October. Free entry for all. “Hot Air Balloon Ride” will be the most special…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Enjoy ‘Taj Carnival’ in Agra from 17th October. Free entry for all. “Hot Air Balloon Ride” will be the most special…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा में 17 अक्टूबर से ​लीजिए ‘ताज कॉर्निवल’ का मजा. सभी के लिए फ्री एंट्री. “हॉट एयर बैलून राइड” होगा सबसे खास…

आगरा में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। टूरिस्ट्स को आ​कर्षित करने और नाइट टूरिज्म बढ़ाने के लिए आगरा में 17 अक्टूबर से शिल्पग्राम में ‘ताज कॉर्निवल’ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्निवल 10 नवंबर तक चलेगा. इसमें सभी लोगों के लिए फ्री एंट्री होगी। इस संबंध में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा शिल्पग्राम स्थित टूरिस्ट डिपार्टमेंट के अतिथि ग्रह में कला, शिल्प, व्यंजन पर आधारित आगामी 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने जा रहे “ताज कॉर्निवल” के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता की गई। पत्रकार वार्ता में मंडलायुक्त ने बताया कि आगरा इंटरनेशनल टूरिज्म सिटी है, लेकिन टूरिस्ट का आगरा में रात्रि में ठहराव न होना यहां की टूरिज्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख समस्या है, टूरिज्म तथा उससे जुड़ी इंडस्ट्री के विकास को गति देने तथा टूरिस्ट के आगरा में रात्रि प्रवास कराने के प्रयासों के क्रम में वीकेंड नाइट कल्चरल एक्टिविटी का सदर बाजार में शुभारंभ किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं, इसी क्रम में टूरिज्म को प्रमोट करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों की श्रंखला में ताज महोत्सव से पूर्व प्री ताज महोत्सव के रूप में शिल्पग्राम में 17 अक्टूबर से 15 नवंबर तक”ताज कार्निवल” की रूपरेखा बनाई गई है।

मंडलायुक्त ने बताया कि शिल्पग्राम में आयोजित कॉर्निवाल में प्रवेश निशुल्क रहेगा तथा इसमें 50 से अधिक फूड स्टॉल लगेगें जिसमें आगरा के स्थानीय फूड के साथ बृज, राजस्थानी,अवधी, मुगलई,गुजराती,दक्षिण भारतीय व्यंजनों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फूड का पर्यटक लुत्फ ले सकेंगे तथा फूड हब को विकसित किया जाएगा, मंडलायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि ताज कॉर्निवल में 17 अक्टूबर से 05 दिवसीय “हॉट एयर बैलून राइड” को विशेष आकर्षण के रूप में टूरिस्ट हेतु जोड़ा गया है, ताज महोत्सव तक इसे स्थाई रूप से व्यवस्थित किया जाएगा।

ताज कॉर्निवल में सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है, मंडलायुक्त ने ताज कॉर्निवल के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि टूरिस्ट का रात्रि प्रवास तथा टूरिज्म व उससे जुड़ी इंडस्ट्री का विकास करना ही उक्त आयोजन उद्देश्य है।ताज कॉर्निवल में पॉटरी, वुड कार्विंग, स्थानीय हैंडीक्राफ्ट तथा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगेगें, तथा प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत,नृत्य,लोक गीत,लोक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएंगी। मंडलायुक्त ने बताया कि कार्निवल में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर को समर्पित मिलेट उत्पादों की स्टॉल भी स्थापित की जारही है तथा कार्यक्रमों की श्रंखला के क्रम में एडीए द्वारा जोनल पार्क में डांडिया नृत्य का आयोजन भी किया जा रहा है।

ताज कार्निवल के साथ होटल इंडस्ट्री को भी जोड़ा गया है तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, मंडलायुक्त ने सभी मीडिया बंधुओं से भी आगरा के टूरिज्म इंडस्ट्री के विकास हेतु आयोजित किए जा रहे ताज कॉर्निवल के प्रचार प्रसार में सहयोग देने की अपील की।
प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, एडीएम सिटी अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, एडीए सचिव गरिमा सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, मुहम्मद सफी आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!