आगरालीक्स…हम बदलेंगे तो जग बदलेगा. द इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब आगरा ने लगाया मोटीवेशन संवाद. डॉ राजीव पूरी ने दिया छात्रों को आगे बढ़ने का मंत्रा…
रोटरी क्लब आगरा द्वारा द इंटरनेशनल स्कूल में एक मोटीबेशन संबाद कार्यक्रम कराया इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ राजीव पूरी ने छात्रो और छात्रायों को आगे बढ़ने का मंत्रा दिया कार्यक्रम में हम बदलेंगे तो जग बदलेगा। हमारे भविष्य के लिए हमको ही बदलना पड़ेगा।
हम बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा। हम ग्रेट है हमारा भारत देश ग्रेट है के नारे के साथ सभी को ऊर्जा से संचारित किया। कार्यक्रम भी अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो राजेश जैन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए पॉजिटिव सोच ज़रूरी है और रोटरी सभी को आगे बढ़ने को सदैव प्रेरित करता है।

कार्यक्रम व्यस्थापक रो संजय कालरा ने स्कूल डायरेक्टर सुनैना कालरा और नैना कालरा के साथ सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक रो आशीष अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान अध्यक्ष निर्वाचित नम्रता पाणिकर, डॉ आलोक मित्तल, रो मनोज आर कुमार, डॉ आमोद शंकर, रो विनोद गुप्ता, रो विष्णु मेहरा, रो मुकेश चतुर्वेदी, स्कूल प्रधानाचार्य सौमित्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र ख़ानुजा आदि उपस्थित रहे।