आगरालीक्स…आगरा में रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने बेटे—बहू पर कराया मुकदमा दर्ज. कहा—चाकू की नोक पर पत्नी के गले से चेन लूट ली. मांग रहा है ये…
आगरा में रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने अपने बेटे बहू पर पत्नी की चेन लूटने और फ्लैट नाम न करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है.
आगरा के कमला नगर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी रहते हैं. उनका आरोप है कि वह अपने दे बेटों के साथ रहते हैं. पारिवारिक कलेश के कारण उन्होंने अपने बडे बेटे ओर बहू को परिवार से अलग कर कमला नगर के सुभाष नगर में फ्लैट रहने के लिए दिया है. लेकिन वह फ्लैट अपने नाम करने की मांग कर रहा है और इसके लिए धमकी दे रहा है. उनका आरोप है कि 6 अक्टॅबर को बेटा, बहू और पौत्र घर आए और बेटे ने मेरी पत्नी से बात करते समय उसके ऊपर चाकू तान दिया और गले की चेन लूट ली. इसके बाद फ्लैट अपने नाम करने को कहा. न देने पर जान से मारने की धमकी दी और गालियां बकते हुए वहां से चला गया.
रिटायर्ड बैंक अधिकारी का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इस पर वह पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह से मिले. उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना न्यू आगरा में बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच को कहा है.