Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: Country’s top models including actress Bhagyashree, IAS Ritu Suhas walked the catwalk on the ramp in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Country’s top models including actress Bhagyashree, IAS Ritu Suhas walked the catwalk on the ramp in Agra…#agranews

393

आगरालीक्स…आगरा में एक्ट्रेस भाग्यश्री और आईएएस ऋतु सुहास ने बिखेरे फैशन के जलवे. पंखुरी गिडवानी सहित देश की टॉप मॉडल्स ने किया कैटवॉक

ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 का आयोजन होटल आईटीसी मुगल में किया गया। रंग बिरंगी रोशनी में फैशन प्रेमियों के बीच देशभर से आए टॉप मॉडल्स ने रैंप पर अपनी खूबसूरती और फैशन का जलवा बिखेरा। सिजले, रॉयल फिएस्टा शो, एवं श्रोत्रिय इवेंट, स्टाइल फिएस्टा, के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फैशन शो में बॉलीवुड एक्टर भाग्यश्री, फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी, आइएएस ऋतु सुहास ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तिकरण का संदेश फैशन प्रेमियों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा। दिल्ली मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु से आए मॉडल्स ने पाश्चात्य परिधानों को भारतीय परिधानों में प्रस्तुत किया। डिजाइनर्स द्वारा तैयार किए गए वैवाहिक फेस्टिवल और इंडो वेस्टर्न परिधानों को प्रस्तुत किया गया।

ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 के संयोजक अनुरोध श्रोत्रिय ने बताया कि आगरा में यह फैशन शो युवा कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ समाज में महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ की मुहिम को संकल्पित है। राहुल श्रोत्रिय जय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अनस्किल्ड प्रोफेशनल को स्किल्ड प्रोफेशनल बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के मार्गदर्शन से कलाकारों को सीखने का और ज्यादा अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित 40 लोगों को ग्लोरियस नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समय के साथ बदल रहा है फैशन का दौर पंखुड़ी गिडवानी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई फेमिना मिस इंडिया पंखुड़ी गिडवानी ने बताया कि समय के साथ फैशन और डिजाइनिंग का दौर भी बदल रहा है युवाओं को फैशन से अपडेट रहने की जरूरत है। इस तरह के शो के माध्यम से अलग-अलग शहरों की फैशन और स्टाइल का एक मंच पर समावेश होता है।

बच्चों के लिए हुआ स्पेशल शो
ताज इंडिया फैशन रनवे सीजन 4 में 4 साल से 12 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों के लिए विशेष शो आयोजित किया गया । आयोजक संजय मिश्रा, दिव्यांश, श्रेयांश, गौरांग, स्वरित ने संयुक्त रूप से बताया की बाल प्रतिभा को निखारने के लिए यह स्पेशल शो कार्यक्रम में किया गया है।

इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय मिश्रा, दिव्यांश , अनुरुद्ध श्रोत्रिय, राहुल श्रोत्रिय, जय कुमार, अरविंद ,मुकेश कुमार ,सुखदेव गिडवानी, लव कपूर, दीप्ति, नीतू श्रोत्रिय, पल्लवी सूर्यांश सार्थक सहित इवेंट से जुड़े हुए पदाधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ajanta Sweets wedding Special sweets

आगरालीक्स…आगरा में शादी समारोह के बदले ट्रेंड में मिठाई भी खास होनी...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Three exam Center cancel for Mass Copying report by Control Room

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में सीसीटीवी से पकड़ी परीक्षा केंद्रों पर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Weather Forecast for 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा में 11 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!