आगरालीक्स… आगरा में आयकर सर्वे के दौरान एक बडी ब्रांड वेलेंटिनो की जूता उत्पादक इकाई के मालिक की मौत हो गई, जूता कारोबारी के घर कोहराम मचा हुआ है।
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग की जांच शाखा ने शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित वेलेंटिनो ब्रांड की जूता इकाई गुरुटेक शूज पर सर्वे किया था, सर्वे के दौरान गुरुटेक शूज के मालिक मोतीलाल दौलतानी (75) की तबीयत बिगड गई, उन्हें जग्गी नर्सिंग होम और उसके बाद लोटस हॉस्पिटल में एडमिट कराया, रात को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अन्य कारोबारी भी आ गए। परिजनों का आरोप है कि सर्वे के दौरान मोतीलाल दौलतानी की तबीयत बिगडने पर आयकर अधिकारियों ने उनके बेटे को हॉस्पिटल नहीं जाने दिया।

आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और महामंत्री गागन दास रामानी ने आरोप लगाया कि यह आयकर अधिकारियों के टार्चर का सबूत है। मामले की न्यायिक जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हो।
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एक्सपोर्टर चेंबर (एफमेक) अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि आयकर अधिकारी पूरे साल टैक्स बेस बढ़ाने में फेल रहते हैं। मार्च में अनावश्यक दबाव डालकर उन्हीं को परेशान करते हैं, जो करदाता हैं। यह बेहद गंभीर मामला है, इसे हर स्तर पर उठाया जाएगा।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment