आगरालीक्स …आगरा में डॉक्टर पति अपनी डॉक्टर पत्नी को अननेचुरल सेक्स के लिए फोर्स करता है, मालद्वीप में अश्लील वीडियो दिखाकर हनीमून पर अननेचुरल सेक्स किया, इस मामले में डॉक्टर और उसके डॉक्टर पिता सहित परिजनों के खिलाफ थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक साल पहले 2016 में आगरा के डॉक्टर दंपति ने अपनी एमएस स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बेटी की शादी एमडी रेडियो डायग्नोस्टिक डॉक्टर से की, उसके पिता भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर पत्नी का आरोप है कि शादी के वे हनीमून के लिए मालद्वीप गए। वहां उसे अश्लील वीडियो दिखाकर विदेशियों की तरह सेक्स करने के लिए फोर्स किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसके साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा, डॉक्टर पत्नी ने विरोध किया तो लात घूंसों से उसे पीटा। डॉक्टर पिता, मां और अन्य परिवारीजनों ने भी उसका साथ दिया, डॉक्टर पत्नी विरोध करती तो उसकी पिटाई करते। किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर वह निकल आई।
एक करोड से अधिक शादी में किया खर्च
आगरा के डॉक्टर दंपति ने अपनी बेटी की शादी में एक करोड से अधिक खर्च किया था, उनका आरोप है कि डॉक्टर और उसके डॉक्टर पिता अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे दिल्ली में एक फ्लैट की मांग भी कर रहे थे। इस पर डॉक्टर दंपति ने असमर्थता जताई तो परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे।
डॉक्टरों की पंचायत के बाद भी नहीं हुआ समझौता
हाई प्रोफाइल मामला होने पर दोनों परिवारों के बीच रिश्ते बने रहें, इसके लिए शहर के बडे डॉक्टरों ने पंचायत की, डॉक्टर को समझाने का प्रयास किया। उसने शर्त रख दी कि वह पहले चार महीने अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ रहेगा, वह उसे सेस्टिसफाइड करेगी तो ही उसके साथ रिश्ते को बनाए रखेगा, नहीं कर पाई तो वह उसके साथ जिंदगी भर नहीं रह सकता है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment