आगरालीक्स l……आगरा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई सहित सात निलंबित।
आगराके इरादतनगर के किसान मनोज त्यागी के घर पर बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा था, बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज क वहराने का भय दिखाकर 80 हजार रुपये मांगे। बुधवार को शाहजहां पार्क में बुलाकर किसान से 30 हजार रुपये ले लिए। किसान ने डीवीवीएनएल, सिकंदरा कार्यालय पहुंचकर एमडी अमित किशोर से शिकायत की,
उन्होंने एक टीम गठित की। टीम कमला नगर स्थित बिजली विभाग के विजिलेंस कार्यालय पहुंची, यहां जेई सौरभ कुमार और ह्रदय कुमार मिल गए उनकी तलाशी ली गई तो 35 हजार रुपये भी जब्त कर लिए गए। दो जेई और विजिलेंस विभाग के दरोगा रजनेश सिंह और बिजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों जेई को अरेस्ट कर मेरठ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
सात किए गए निलंबित
इस मामले में फतेहाबाद क्षेत्र के अधिशासी अभियंता प्रभाकर सिंह, एसडीओ प्रवीन सिंह, जेई सौरभ कुमार और ह्रदय कुमार को निलंबित कर दिया है। जबकि पुलिस विभाग ने दरोगा रजनेश सिंह, बिजेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल सोनू प्रताप को निलंबित कर दिया है।