आगरालीक्स… आगरा में एफएसडीए की टीम ने मसाले की फैक्ट्री में छापा मारा, सियाराम फूड इंस्डस्ट्रीज से 1925 किलो मसाला जब्त, गरम मसाला, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर के लिए सैंपल।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, शिकायत मिलने पर बरौली अहीर निवासी प्रशांत गुप्ता की आंवलखेड़ा स्थित सियाराम फूड इंडस्ट्रीज पर छापा मारा। संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका, पुराना लाइसेंस दिखाया जो पिछले साल अगस्त में एक्सपायर हो चुका था।
टीम को फैक्ट्री में बाबा ब्रांड के 100 100 ग्राम के मसालों के गत्ते के पैकेट बोरियों से मिले, एक बोरी में 15 किलो वजन था, 150 पैकेट थे। बिना ब्रांड के पैकेज भी थे। टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। इसके साथ ही शहर में जगह जगह से सैंपल लिए हैं।