आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर मिली बम की सूचना. मची अफरातफरी.छावनी में बदला प्लेटफार्म नंबर एक. अचानक कड़ी चेकिंग देख यात्री भी अचंभित
आगरा में आज एक सूचना ने खलबली मचा दी है. आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम को बम होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई. रेलवे पुलिस डॉग स्क्वॉयड और फोर्स के साथ चेकिंग में जुट गई है. देखते ही देखते प्लेटफार्म नंबर एक को छावनी में बदल दिया गया है. अचानक इतनी कड़ी चेकिंग देख यात्रियों में भी दहशत मच गई. वे भी अचंभित हो गए. काफी देर तक चेकिंग करने के बाद भी कुछ नहीं मिला है. माना जा रहा है कि बम की सूचना महज एक अफवाह है.
खबर अपडेट हो रही है.