आगरालीक्स…आगरा के मार्केट में छाए दिवाली के गिफ्ट हैम्पर्स. बॉक्सों में मिल रही त्योहार की खुशियां. मिठाइयों के साथ चॉकलेट्स, बिस्किट का भी ट्रेंड
दिवाली आने वाली है और आगरा के मार्केट में इसकी रौनक साफ देखने को मिल रही है. समय के साथ साथ यह पर्व भी आधुनिकता के रंग में रंग गया है. पहले जहां कुछ ही लोगों को उपहार में मिठाइयां आदि देने का चलन था लेकिन अब मिठाइयों के साथ ही चॉकलेट्स और बिस्किट के उपहार पैकेट भी मार्केट में छाए हुए हैं. आगरा के मार्केट में उपहारों की भरमार लगी हुई है. पहले उपहार के रूप में ज्वैलरी या फिर कपड़े ही करवाचौथ पर पसंद किए जाते थे लेकिन
कस्टमाइज्ड और पर्सनल उपहार
मार्केट में इन उपहारों की सबसे ज्यादा डिमांड है. सुंदर से बॉक्स जिसमें उनकी पसंद की चॉकलेट, बिस्किट, एक कस्टमाइज्ड काफी मग छाया हुआ है.
गैजेंट्स भी चलन में
मार्केट में इसके अलावा अपने सेहत का ध्यान रखने वाली स्टाइलिश स्मार्टवॉच भी पसंद किया जा रहा है. इसके आलवा अच्छे ब्रांड के नॉइज कैंसलेशन ईयरबड्स भी उपहारों के रूप में चलन में हैं.