आगरालीक्स…आगरा की कॉलोनियों, पार्कों और गलियों में भी होगा ‘दशानन’ का दहन. कहीं 5 फुट का रावण तो कहीं 21 फुट का….आप भी भेजें रावण दहन का वीडियो
आगरा में आज दशहरा पर्व को लेकर हर ओर उत्साह है. रावण का दहन करने के लिए लोगों ने अपने पार्कों, कॉलोनियों और घरों में भी रावण के पुतले बनाए हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विजय का पर्व दशहरा शहर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. भगवान श्रीराम बुराई रूपी रावण का संहार कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देंगे. शहर में रावण दहन का मुख्य आयोजन रामलीला मैदान में आज रात किया जाएगा. इसके अलावा सेंट जॉन्स कॉलेज सहित शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा. रामलीला मैदान में कल मेघनाथ का वध भगवान राम के अनुज लक्ष्मणजी के हाथों हुआ. इससे पहले रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण सेना के बीच युद्ध हुआ. दोनों ओर से तीर और तलवारों के प्रहार किए गए और अंत में लड़ते-लड़ते लक्ष्मणजी के हाथों मेघनाथ धराशायी हो गया.
आज रामलीला मैदान देर रात को विजयदशमी उत्सव के रंग से उस समय सराबोर हो जाएगा, जब भगवान राम के हाथों अच्छाई पर बुराई के प्रतीक अहंकारी रावण का अंत होगा और पूरा मैदान खुशी से झूम उठेगा. बम, पटाखे और आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी. इधर शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में भी विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा