आगरालीक्स ….आगरा का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। इसके साथ ही धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 8 डिग्री रहा। बुधवार सुबह से ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चल रही है, उमस के चलते लोगों का गला सूख रहा है।
Leave a comment