आगरालीक्स आगरा में 17 वीं शताब्दी में बने संत पैट्रिक चर्च के 175 वें स्थापना दिवस पर महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजिल ने
कहा कि ईश मंदिर जहां ईश्वर निवास करते हैं और मनुष्य ईश्वर की शरण गोहता है। गिरजाघर में उन्होंने निवर्तमान आर्च विशप डॉ. आल्बर्ट डिसूजा और ग्वालियर के धर्माध्यक्ष डॉ. जोसफ थाइकाटिटल के साथ धन्यवाद का पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
समारोह में करीब 40 अन्य पुरोहितों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। संत पैट्रिक चर्च के एकमात्र स्थानीय पुरोहित फादर क्रिस्ट्रोफर मसीह का सम्मान किया गया। प्रार्थना पूजा के बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। फादर ग्रेगरी थराईल, फादर सम्मा जोसफ, पैट्रिक क्रिस्पिन, शरीन जोसफ, जैकब, रोहित मैसी, फिलिप लाल, मीडिया प्रभारी डेनिस सिल्वेरा आदि का सहयोग रहा।