आगरालीक्स …आगरा में आपको पेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन चाहिए तो प्रदेश सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है, जानें।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको को स्थानीय स्तर पर कारपेन्टर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेन्टर, टैक्सी एवं ए०सी० रिपेयर सहित 29 तरह की सेवाऐं प्रदान किए जाने के उददेश्य से सेवामित्र पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। यह पोर्टल सेवामित्र ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। सेवाओं को प्राप्त करने हेतु एक कॉल सेन्टर भी संचालित हो रहा है, जिसका टोल फ्री नम्बर- 155330 है। इस पोर्टल पर नागरिको को प्रदान की जाने वाली दैनिक प्रकृति तथा प्रोजेक्ट वर्क की 29 सेवाऐं उपलब्ध हैं, जिनमें से कारपेन्टर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेन्टर, टैक्सी एवं ए०सी० रिपेयर आदि प्रमुख है, जिनका उपयोग आम नागरिक तथा सरकारी संस्थान कर सकते है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इस पोर्टल पर सेवाप्रदाताओं के रजिस्ट्रेशन के साथ कुशल कामगारों के रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध है। पोर्टल से सेवाओं को लेने के सम्बन्ध में तथा रजिस्ट्रेशन कराये जाने के सम्बन्ध में अधिक जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा से या टोल फ्री नम्बर-155330 पर भी प्राप्त की जा सकती है।