आगरालीक्स ….डॉक्टर्स प्रीमियर लीग डीपीएल 3 में ग्लैडिएटर और मास्टर्स के बीच शनिवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने 400 से ज्यादा रन बनाए। अंतिम विकेट तक चले मुकाबले को ग्लैडिएटर ने सात रन से जीत लिया।
आईएमए और आईडीए द्वारा चौधरी अनेक सिंह सिकरवार क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे डीपीएल 3 में पांचवां मुकाबला ग्लैडिएटर और मास्टर्स के बीच हुआ। दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में मास्टर्स के कप्तान डॉ. आलोक मित्तल ने टॉस जीता और पहले ग्लैडिएटर को बल्लेबाजी का मौका दिया। ग्लैडिएटर के सलामी बल्लेबाज डॉ विनीत पाठक और डॉ पल्लव गुप्ता अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। डॉ विनीत पाठक 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद डॉ संजय सिंह 29 बॉल में 55 रन और डॉ अभिषेक चौहान 28 बॉल में 37 रन बनाए। डॉ. पल्लव गुप्ता ने 26 बॉल में 30 रन, डॉ हिमांशु यादव ने 14 बॉल में 23 रन बनाए। टीम ने सात विकेट खोकर 20 ओवर में 221 रन बनाए।
डॉ गौरव शर्मा ने 2 डॉ अफनान और डॉ अलोक मित्तल ने एक विकेट लिया। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स टीम के डॉ गौरव ने आतिशी बल्लेबाजी की और 56 बॉल में 102 रन बनाये अफनान ने 25 बॉल पर 35 रन डॉ प्रिंस ने 19 बॉल में 24 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार मुख्य अतिथि दैनिक जागरण के संपादक अवधेश महेश्वरी और खेल जगत से रिनेश मित्तल ने फाइटर ऑफ़ थे मैच डॉ अभिषेक चौहान और मैंन ऑफ़ द मैच डॉ गौरव शर्मा को दिया गया। आयोजक मंडल से डॉ संदीप फौजदार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस दौरान डॉ अशांक गुप्ता डॉ श्रेयश गुप्ता डॉ वैभव अगरवाल डॉ संदीप पाराशर डॉ यातेब्द्र दागुर डॉ भानु गुर्जर डॉ अनुराग मोहन डॉ प्रिंस पचौरी डॉ कौशलेन्द्र दुबे डॉ अंकित मिश्र आदि मौजूद रहे।