आगरालीक्स …..आगरा की पॉश कॉलोनी में महिला के गले से चेन तोडकर भागते लुटेरों को पब्लिक ने पकडा, जमकर धुनाई लगाई, उसे पुलिस को सौंप दिया। पकडा गया बदमाश 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है और हरीपर्वत क्षेत्र में पहले भी लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
आगरा में शुक्रवार सुबह नेहरू नगर पुलिस चौकी के पास राधा अग्रवाल पैदल जा रहीं थीं,बाइक सवार दो बदमाश उनकी चेन तोड़कर भागने लगे। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड लगा दी, घिरता देख हड़बड़ी में बदमाशों की बाइक फिसल गयी। इससे दोनों बदमाश वहीं पर गिर पड़े।
बदमाश की लगाई धुनाई, पुलिस को सौंपा
अपनी ओर भीड़ को आता देख कर एक बदमाश उठ कर भाग गया, उसके साथी को पब्लिक ने पकड लिया और जमकर धुनाई लगाई। पुलिस को पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम चांद निवासी डीग गेट मथुरा बताया जबकि भागे हुए बदमाश का नाम गुलाम बताया। चांद ने 2012 में भी हरीपर्वत थाना क्षेत्र में लूट की थी।
बाइकर्स गैंग ने लूटा बैंककर्मी का पर्स
खंदौली क्षेत्र में महिला बैंककर्मी आॅटो से जा रही थी, आॅटो के नजदीक बाइक सवार बदमाश आए, वे कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही वे महिला का पर्स लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment