Police withdraw X security cover to Ex MLA Aridamn Singh in Agra
आगरालीक्स …..आगरा में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अरिदमन सिंह की एक्स सिक्योरिटी हटा दी गई है। सरकार बदलते ही सपा नेताओं से गनर हटा दिए गए हैं।
आगरा के बाह से विधायक अरिदमन सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे थे, उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। चुनाव से पहले वे और उनकी पत्नी पक्षालिका सिंह भाजपा में शामिल हो गए। पक्षालिका सिंह ने बाह से भाजपा का चुनाव लडा और वे चुनाव जीत गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आचार संहिता लगने के बाद सपा नेताओं को मिले गनर हटा दिए गए थे, नितिन कोहली, हरेंद्र यादव, राजपाल यादव, शिवराम यादव, विवेक यादव के दिए गए गनर हटा दिए गए थे। अब भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा नेता अरिदमन सिंह से भी एक्स श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है, इसके पीछे योगी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संयमित रहने के आदेश दिए हैं, इसके बाद उनसे एक्स श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई है, ऐसा माना जा रहा है। मीडिया से पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
जिन्हें जान का खतरा, उनके पास ही हैं गनर
अब गनर सर्राफ धन कुमार जैन, आनंद अग्रवाल और हेमनदास जैसवानी को गनर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी नौ विधायक और एक पूर्व विधायक के पास भी गनर है। अभी गनर उन्हीं को दिए गए हैं, जिन्हें जान का खतरा है।
इंटरनेट फोटो