आगरालीक्स …आगरा में बाइक और स्कूटर पर बंपर छूट के बाद 48 घंटे में स्टॉक समाप्त हो गया है। आगरा में 48 घंटे में करीब 10 हजार बाइक की बिक्री हुई है।
बीएस 3 पर 31 मार्च से सुप्रीमकोर्ट की रोक के बाद शुक्रवार को सुबह से शोरूम के बाहर लंबी लाइन लगी रही, रात 12 बजे तक शोरूम से बाइकों की बिक्री हुई। आगरा में हीरो, होंडा, टीवीएस सहित अन्य कंपनियों की बाइक और स्कूटरों पर पांच हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही दोपहर बाद शोरूम के बाहर भीड लग गई, रात होते होते ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। कई शोरूम पर कह दिया गया है कि स्टॉक खत्म हो गया है, एक्टिवा के लिए रात तक भटकते रहे।
रात तक खुला आरटीओ
वहीं, आरटीओ कार्यालय देर रात तक खुला, रात तक आॅनलाइन रोड टैक्स जमा हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद एक अप्रैल से बीएस 3 वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है रोक
उच्चतम न्यायालय ने भारत चरण तीन (बीएस 3) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की बिक्री और पंजीकरण पर एक अप्रैल के बाद रोक लगा दी है.
भारत चरण-चार (बीएस 4)उत्सर्जन मानक एक अप्रैल से प्रभाव में आने वाले हैं. न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर तथा न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने फैसला सुनाया.
इससे पहले वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने पीठ से वाहन कंपनियों को बीएस-तीन वाहनों के स्टॉक को निकालने के लिए करीब एक साल का समय मांगा था.
फिलहाल बीएस-3 मानक वाले वाहनों में 671308 दोपहिया वाहन, 40048 तिपहिया, 96724 व्यावसायिक वाहन और 16198 कारें हैं. वर्ष 2010 से मार्च 2017 तक 41 वाहन कंपनियों ने 13 करोड़ बीएस-3 वाहनों बनाई हैं. फिलहाल वाहन कंपनियों के पास ऐसे लाखों वाहन स्टॉक में हैं.
इंटरनेट फोटो
Leave a comment