आगरालीक्स…. आगरा में बालिका के साथ दरिंदगी, बहहवास हालात में घर पहुंची बालिका। मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। वीडियो।
आगरा के थाना एत्माद्द़ौला क्षेत्र में महिला अपने भाई की दौज करने के लिए आई थी, उनके साथ 11 साल की बेटी थी। बालिका घर का सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी, रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाले युवक ने दबोच लिया। उसे निर्माणाधीन मकान में ले गया और बालिका के साथ दरिंदगी की, दुष्कर्म के बाद बालिका को बदहवास हालत में छोड़कर युवक भाग गया।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदहवास हालत में बालिका घर पहुंची। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी छत्ता सर्किल आरके सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।