आगरालीक्स ….आगरा में आज ताजमहल सहित अन्य स्मारकों में टिकट नहीं लग रही है। पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़, फैमिली के साथ रिश्तेदारों को भी दिखा सकते हैं ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अन्य स्मारक।
19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन 19 नवंबर, रविवार को ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, सिकंदरा पर टिकट नहीं लगेगी। रविवार को सुबह से ही ताजमहल के साथ ही अन्य स्मारकों पर भीड़ लगी हुई है। सूर्यास्त तक ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार कर सकते हैं।
विश्वदाय स्मारक पर ये होंगे कार्यक्रम
19 नवंबर फतेहपुर सीकरी में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता
20 नवंबर ताजमहल में स्पॉट कविता लेखन प्रतियोगिता
21 वंबर मेहताब बाग में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता
23 नवंबर एत्मादउददौला में निबंध लेखन प्रतियोगिता
24 नवंबर सिकंदरा में वाद विवाद प्रतियोगिता
25 नवंबर आगरा किला में समापन समारोह