आगरालीक्स …आगरा में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा शहर। वीडियो।
आगरा के प्रतीक एन्क्लेव स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पार्थिव शरीर पहुंचा, अंतिम दर्शन करने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। भारत माता के नारों के साथ ही कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे के नारे लगने लगे।
बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता भी है। शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे।
वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। कैप्टन शुभम की पहली पोस्टिंग नार्दन कमांड, ऊधमपुर में हुई थी। वह 09 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे। कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव निवासी डीजीसी (अपराध) बसंत गुप्ता के बेटे हैं।