आगरालीक्स…मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई….शहीद कैप्टन शुभम की मां को चेक दे रहे थे मंत्री, मां के इन करुण बोलों ने किया निशब्द. वीडियो देख आपकी भी भर आएंगी आंखें
जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों के साथ हुए एनकाउंटर आपरेशन में शहीद हुए आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता को लेकर हर कोई गमगीन है. आज उनका पार्थिव शरीर आगरा भी आ गया, लेकिन इससे पहले शुभम की मां के करुण बोलों ने हर किसी को गमगीन कर दिया. शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के घर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे. उन्होंने शहीद की मां को 50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा. इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ दी…लेकिन बलिदानी कैप्टन शुभम की मां ने कहा कि ‘मेरे लिए प्रदर्शनी मत लकाओ भाई, बस मेरे बेटू शुभम को बुला दो.’ इन करुण बोलों ने वहां मौजूद हर किसी को निशब्द कर दिया.
आगरा के प्रतीक एन्क्लेव स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पार्थिव शरीर पहुंचा, अंतिम दर्शन करने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। भारत माता के नारों के साथ ही कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहे के नारे लगने लगे। बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता भी है। शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था। कैप्टन शुभम की पहली पोस्टिंग नार्दन कमांड, ऊधमपुर में हुई थी। वह 09 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे। कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव निवासी डीजीसी (अपराध) बसंत गुप्ता के बेटे हैं।