आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने मनाया तीन राज्यों में जीत का जश्न. मिठाइयां बांटी, लोगों को पिलाई चाय. कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ चलाई आतिशबाजी..
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत ने भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ा दी है. तीन राज्यों में मिली जीत का जश्न हर ओर मनाया जा रहा है. आगरा में भी नतीजे सामने आने के बाद जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया. अर्जुन नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खेरिया मोड से सराय ख्वाजा, अजीत नगर गेट, सब्जी मंडी तक जुलूस निकाला और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया. सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं.

उधर सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर डाबर ने भाजपा की तीन राज्यों में जीत की खुशी में सदर बाजार में लोगों को चाय पिलाई. उन्होंने सदर में आने वाले सभी ग्राहकों का स्वागत किया.