आगरालीक्स…आगरा के राधास्वामी सत्संग हुजूरी भवन में शुरू हुआ विशेष सत्संग महोत्सव. राधास्वामी दयाल की पवित्र समाध पर हुई विशेष आरती
राधास्वामी सत्संग, हुज़ूरी भवन, पीपल मंडी में आज रविवार को विशेष सत्संग महोत्सव का आरंभ हुआ। मत के द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज राधास्वामी दयाल की पवित्र समाध पर विशेष आरती सत्संग हुआ जिसमे बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल हुए। आरती के पश्चात भोग एवं भंडारा हुआ। यह सत्संग महोत्सव 7 दिसम्बर तक मनाया जायेगा।
मत के तृतीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी लालाजी महाराज का भंडारा दिनांक कल 4 दिसंबर को मनाया जायेगा। परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज की पवित्र रज उनकी नवनिर्मित समाध पर 5 दिसंबर को प्रतिस्थापित की जायेगी एवं द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हुज़ूर महाराज का 125वाँ भण्डारा 6 व 7 ७ दिसंबर को मनाया जायेगा। परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज ने इसी वर्ष 25 जनवरी के दिन निज धाम सिधारने की मौज फ़रमायी थी। यह महोत्सव प्रत्येक अनुयायी के लिए महत्वपूर्ण है। अपने प्रीतम दादाजी महाराज की इस विशेष सेवा के अवसर का लाभ उठाने के लिए देश विदेश से सत्संगी हुज़ूरी भवन आ चुके हैं।