Thursday , 13 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Mathura News : Businessman 58 year old wife brutally killed for loot in Mathura #mathura
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura News : Businessman 58 year old wife brutally killed for loot in Mathura #mathura

मथुरालीक्स.. कारोबारी की पत्नी की फ्लैट में हत्या, सोने की लौंग और कुंडल के लिए बदमाशों ने नाक कान काट दिए।


मथुरा के श्रीनाथ अपार्टमेंट हाईवे के फ्लैट नंबर 26 में पंकज जैन पत्नी 58 साल की मणि जैन, बेटे शिवम और बुजुर्ग पिता संतोष चंद जैन साथ रहते हैं, पिता को पैरालाइसिस है। पंकज जैन की डोरी बाजार में प्लास्टिक का काम है। रविवार को पंकज जैन बेटे शि​वम के साथ अपनी दुकान पर थे, घर पर मणि जैन और उनके पिता थे,

शाम पांच बजे उन्होंने मणि जैन को फोन किया। फोन नहीं उठा तो उसी अपार्टमेंट में उनके भाई सुनील जैन को फोन किया। सुनील की बेटी पंकज जैन के फ्लैट में गई, वहां मणि जैन का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उसकी चीख निकल गई। अपार्टमेंट में रह रहे अन्य लोग भी आ गए।
नाक का आगे का हिस्सा और कान काटे


फ्लैट का गेट खुला हुआ था, मणि जैन परिचित के आने पर ही गेट खोलती थी। इससे आशंका है कि घर में कोई प​रिचित आया होगा। उनकी हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। नाक की लौंग न निकलने पर नाक का आगे का हिस्सा और कुंडल के लिए कान काट लिए। पंकज कै पिता को पैरालाइसिस है और सुनाई भी नहीं देता है इसलिए वे कुछ कर नहीं पाए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!