आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के अध्यक्ष बने प्रो. पुष्पेंद्र, 101 वोट से की जीत दर्ज, महामंत्री पद पर रोचक मुकाबला, 22 मतों से जीते डॉ. संजय मिश्रा, जानें किसे कितने वोट मिले।
औटा के चुनाव बीवीआरआई बिचपुरी में हुए। सुबह 10 बजे से मतदान हुआ, 953 में से 896 शिक्षकों ने मतदान किया। शाम को मतगणना शुरू हुई और रात को नतीजे घोषित किए गए।
किसे मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद पर
डॉ. अनुराधा गुप्ता बीडी जैन कन्या महाविद्यालय को 105 , डॉ. अमर धारीवाल केआर पीजी कॉलेज मथुरा को 68, प्रो. अवधेश कुमार जौहरी आगरा कॉलेज को 63, डॉ. दिगप्रताप सिंह नारायण कॉलेज शिकोहाबाद को 151, डॉ. दिग्विजय पाल सिंह को आगरा कॉलेज को 189, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह आरबीएस कॉलेज को 300 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर
डॉ. अनुराग पालीवाल आगरा कॉलेज को 511, डॉ. कुलदीप सिंह नारायण कॉलेज को 378, डॉ. प्रवीन त्यागी सेंट जोंस कॉलेज को 269, डॉ. संजीव मोहन शर्मा एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद को 334, निर्मला सिंह ठाकुर बीरी सिंह महाविद्यालय टूंडला को 347, डॉ. पूनम तिवारी आरबीएस कॉलेज को 511 वोट मिले।
महामंत्री पद पर
डॉ. चंद्रवीर सिंह आगरा कॉलेज को 75, डॉ. निशांत चौहान आरबीएस कॉलेज को 329, डॉ. विक्रम सिंह आगरा कॉलेज को 128, डॉ. संजय कुमार मिश्रा आरबीएस कॉलेज को 351 वोट मिले। डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की। डॉ. निशांत चौहान ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। डॉक्टर चौहान पूर्व में महामंत्री रह चुके हैं।
संयुक्त सचिव पर
डॉ. अमित चौधरी आगरा कॉलेज को 182, डॉ. मनोज पांडेय आरबीएस कॉलेज को 324, डॉ. संतोष कुमार एसआरके पीजी कॉलेज फिरोजाबाद को 355, प्रो. अनुपम सक्सेना बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय को 582, डॉ. निधि शर्मा आगरा कॉलेज को 280 वोट मिले।।
कोषाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार आरबीएस कॉलेज को 396, डॉ. पीके दीक्षित आगरा कॉलेज को 452 वोट मिले।