आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर आज इतने ‘मुर्गे’ लूटे कि #Agra देश—दुनिया में ट्रेंड कर रहा है…
आगरा में हाइवे पर आज झरना नाले के पास जबर्दस्त एक्सीडेंट हुआ. कोहरे के कारण कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में भिड़ती गईं. इन गाड़ियों में एक मैक्स गाड़ी भी थी जिसमें मुर्गे भरे हुए थे. लेकिन एक्सीडेंट के बाद यहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए और गाड़ी के अंदर से मुर्गे लूट कर ले जाने लगे. कोई हाथ में मुर्गे ले जा रहा था तो कोई थैले में भरकर. कोई बाइक पर ले जा रहा था कोई किसी और तरीके से. कुछ ही देर में काफी संख्या में मुर्गे यहां से लूट ले गए.
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि यह देश दुनिया की बड़ी खबरों में प्रमुखता से जगह बना गया. हाल ये रहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स और फेसबुक पर #Agra ट्रेंड करने लगा है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह—तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. कोई इसे खुलेआम चोरी बता रहे हैं तो कोई फनी अंदाज में इस पर रिएकट कर रहा है.