आगरालीक्स …आगरा में दिसंबर के महीने में रिकॉर्ड शराब और बीयर की बिक्री, युवकों के साथ युवतियां टकरा रहीं जाम से जाम। दो दिन में 15 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान।
आगरा में शराब और बीयर पीने वाले लगातार बढ़ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट में बार के बाद रूफ टॉप फैके के चलने से शराब पीने वाले युवक और युवतियों की संख्या और मात्रा दोनों की बढ़ गई हैं। दिसंबर महीने में ही आगरा में 115 करोड़ रुपये से अधिक की शराब और बीयर पी चुके हैं। नए साल की जश्न की पार्टियों में शराब का सेवन बढ़ जाएगा।
शराब पिलाने के लिए 11 हजार रुपये में अस्थायी लाइसेंस
नए साल की पार्टी पर होटल, रेस्टोरेंट और रूफ टॉप कैफे में शराब पिलाने के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इसके लिए आबकारी विभाग के कार्यालय में आनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अस्थायी लाइसेंस के लिए 11 हजार रुपये का शुल्क है। आनलाइन आवेदन करने के एक घंटे बाद अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।
नए साल पर 15 करोड़ की शराब बिकने का अनुमान
आगरा में नए साल पर 30 और 31 दिसंबर को पार्टी में शराब और बीयर पिलाई जाएगी। अनुमान है कि दो दिन में 15 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री का अनुमान है।