आगरालीक्स…. आगरा के सेंट एंथनीज स्कूल के बाहर आरटीओ ने वैन और बस के खिलाफ अभियान छेडा, परमिट न होने पर दस्तावेज जब्त किए, सुबह सुबह चलाए गए अभियान से छात्राएं और उनके परिजन बैचेन हैं।
आगरा में स्कूल वैन और बसों को लेकर कई बार अभियान चल चुके हैं, इसके विरोध में वैन चालकों ने अभियान भी चलाया था। गुरुवार सुबह आरटीओ की टीम सेंट एंथनीय कॉलेज पहुंच गई। यहां सुबह वैन, बस और आॅटो से छात्राएं उतरने लगी, टीम ने वैन चालकों को पकड लिया। उनसे परमिट सहित अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। वैन और आॅटो में कितनी छात्राएं ले जा रहे हैं, इसके बारे में भी जानकारी मांगी। कुछ वैन चालकों के परमिट भी जब्त कर लिए। इससे वैन चालकों में खलबली मची हुई है।
छात्राएं और परिजन परेशान
सुबह सुबह आरटीओ के अभियान से छात्राएं और परिजन परेशान हैं, उन्हें डर है कि आरटीओ के अभियान के बाद दोपहर में छुटटी के समय वैन नहीं आई तो बच्चे घर तक कैसे पहुंचेंगे।
जुलाई 2016 में हडताल से मच गया था हडकंप
आगरा में स्कूली आॅटो पर आरटीओ द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से आॅटो चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके विरोध में आॅटो वैन एसोसिएशन ने शुक्रवार से हडताल कर दी है। एक हजार आॅटो वैन चालक हडताल पर चले गए हैं सुबह आॅटो और स्कूल वैन का लोग घरों पर इंतजार करते रहे, फोन करने पर पता चला कि आॅटो और वैन नहीं आएंगे खुद ही बच्चों को स्कूल छोडना होगा। अपने बच्चों को कार और बाइक से लेकर परिजन स्कूल तक पहुंचे। स्कूल पर समय से पहुंचने पर परिजन घनचक्कर बन गए। सुबह सडकों पर गाडियां अधिक होने से जगह जगह जाम लग गया।
सेंट पीटर्स पर लगा जाम
सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सेंट पीटर्स रोड पर रही। यहां चार स्कूल होने के चलते सुबह से ही कार और बाइकें आने लगी, इनके आडे तिरछे फंस जाने से जाम लग गया। ऐसे में बच्चों को समय पर स्कूल तक पहुंचाने के लिए परिजनों को बच्चों संग दौड लगानी पडी।
ले जाने के बाद वापस लौट आए वैन चालक
कुछ क्षेत्रों में आॅटो और वैन चालकों ने घर से बच्चों को ले लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही लौट आए। उनका कहना था कि जगह जगह पर आॅटो वैन एसोसिएशन के पदाधिकारी खडे हुए हैं। वे आॅटो और वैन से बच्चों को नहीं ले जाने दे रहे हैं।
Leave a comment