आगरालीक्स ….आगरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, बीमार पिता के सामने एक बेटा सीवरेज प्लांट में गिर गया, उसे बचाने के लिए वह अपने दूसरे बेटे का साथ प्लांट में कूद गया। दोनों बेटों की मौत हो गई, वह बच गया है।
थाना एत्मादुद्दौला के नगला बिहारी शाहदरा निवासी दिनेश निषाद उम्र 32 वर्ष बीमारी के कारण पिछले दो साल से बेरोजगार चल रहा था। वह नल फीटिंग का कार्य करता था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार का गुजारा पत्नी की मजदूरी से चल रहा था, गुरुवार को शाम करीब 7.30 बजे वह अपने बड़े बेटे अजय उमर 7 वर्ष और अनमोल 5 वर्ष को लेकर गांव में स्थित सीवरेज प्लांट पहुंचा। वह घर पर अपनी बडी बेटी को वह पत्नी के पास छोड़ गया था। उसका एक बेटा सीवरेज प्लांट में गिर गया, उसे बचाने के लिए वह दूसरे बेटे को लेकर प्लांट में कूद गया, जब वह डूबने लगा, तो शोर मचा दिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीण शिवशंकर ने आवाज सुनी, तो जलाशय की ओर दौड़ लिये। अन्य ग्रामीणों को बुलाकर दिनेश को बाहर निकाला। उसकी कमर में एक बेटा बंधा हुआ था। इस पर उसने दूसरे बेटे के बारे में भी ग्रामीणों को बताया। दूसरे बेटे को भी जलाशय से निकाला गया। दोनो मासूम दम तोड़ चुके थे, दिनेश बच गया है।
Leave a comment