आगरालीक्स …आगरा में एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में ट्रक में जा घुसी डबल डेकर बस, टकराने के बाद बस पलटी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर रविवार रात को दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर कोच डबल डेकर बस घने कोहरे में आगरा में फतेहाबाद के पास एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
जिस समय बस टकराई उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे, बस टकराने के बाद पलट गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।