Thursday , 22 October 2026
Home agraleaks Call girl racket busted in Agra
agraleaksबिगलीक्स

Call girl racket busted in Agra

263

आगरालीक्स …आगरा के एक होटल में कॉल गर्ल रैकेट पकडा गया है, पुलिस ने छापा मारकर दो कॉल गर्ल और दो युवकों को पकडा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के एक होटल में कॉल गर्ल होने की सूचना मिली थी, पुलिस टीम ने छापा मारा। होटल के एक कमरे से दो कॉल गर्ल और दो युवक पुलिस ने दबोच लिए। पुलिस टीम चारों को थाने ले आई और पूछताछ की जा रही है।
कानपुर से आई थी कॉल गर्ल
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि कॉल गर्ल को कानपुर से शाहगंज निवासी दो युवक लेकर आए थे। यहां एक होटल में ठहरे थे, उनकी शहर के अन्य होटल में सप्लाई दी जानी थी। इसके लिए ग्राहकों से संपर्क किया गया था, दोनों कॉल गर्ल को होटल में ठहराया गया था, उन्हें ग्राहकों के हिसाब से अलग अलग होटल में लेकर जाना था।
2 सितंबर को पकडा गया था रैकेट
आगरा के होटल में रात को सेक्स रैकेट पकडा गया है, एएसपी द्वारा मारे गए छापे में आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती पकडे गए हैं, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें होटल मालिक और उसका मैनेजर भी शामिल है। युवतियों को दिल्ली और कानपुर से लाया गया था, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। होटल सील कर दिया गया है।
दिल्ली में पकडे गए सेक्स रैकैट के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है, गुरुवार रात को सिकंदरा आरओबी के पास स्थित होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी पर पुलिस ने छापा मारा। एएसपी अनुराग वत्स के नेत्रत्व में पुलिस फोर्स ने होटल घेर लिया, इसके बाद कमरों की तलाशी ली। इसमें चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, इन्हें हिरासत में ले लिया गया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।
होटल में आती थी युवतियां, खडी रहती थी लग्जरी गाडी
होटल के पीछे ही कॉलोनी है, होटल में युवतियां आती रहती थी। शाम होते ही लग्जरी गाडी आने लग जाती थी। इससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। उन्हें भी पता था कि होटल में सेक्स रैकेट चलता है, इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई थी। पूछताछ में हिरासत में लिया गया युवकों ने बताया कि युवतियां कानुपर और दिल्ली से आती थी, ग्राहक के हिसाब से रेट तय होते थे।

कई और होटलों पर होनी है कार्रवाई
पुलिस ने शहर के कई और होटलों को चिन्हित किया है, इन पर भी कार्रवाई होनी है। सिकंदरा क्षेत्र के होटल और कॉलोनी में बडे स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इससे कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं। युवतियों को बाहर से लाया जाता है, वे कुछ यहां रहती हैं, इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
दो साल पहले इसी होटल में पकडा गया था रैकेट
सिकंदरा आरओबी के पास स्थित इसी होटल में दो साल पहले भी सेक्स रैकेट पकडा गया था, इसके बाद होटल को सील कर दिया गया था। लेकिन बाद में सील खुल गई और इसके बाद होटल से होटल में सेक्स रैकेट चलने लगा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksअध्यात्म

Agra News: The month of Kartik begins on October 26. Learn about the rules for the month of Kartik…#agranews

आगरालीक्स…कार्तिक मास 26 अक्टूबर से हो रहा शुरू. करवाचौथ, अहोई अष्टमी, दीपोत्सव,...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

agraleaks

CJP leaders Sourav Das and Ashutosh Ranka were granted bail today, after 7 days

आगरालीक्स…सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद मिली...

error: Content is protected !!