आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर में मनाई गईं मकर संक्रांति और मां यमुना की आरती कर लिया स्वच्छता का संकल्प
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा मकर संक्रांति के शुभ त्योहार को मनाने के लिए प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने सोमवार को मां यमुना आरती घाट में आयोजित पतंग उत्सव में भाग लिया। श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बता की पतंग उत्सव उत्तरायण पर मनाया जाता है जो सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में संक्रमण का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सूर्य की उत्तर की ओर यात्रा (उत्तरायण) शुरू होती है, जिससे उत्सव काफी शुभ हो जाता है। मां यमुना आरती में सभी यमुना प्रेमियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

खिचड़ी गजक का वितरण किया गया और पतंग भी वितरण की गई मुख्य अतिथि पी के गुप्ता रौशन गयावर,भास्करन,सागरी लैदर प्राइवेट लिमिटेड अनुरंजन भारद्वाज,नीरज कांत,(अध्यक्ष विश्वाश फाऊंडेशन आगरा) रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी,श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा, युवा अध्यक्ष नकुल सारस्वत,लंकेश दीपक सारस्वत,आलोक शर्मा,सोम शर्मा,विपिन सिंह,आर्ची भट्ट,अनुष्का पचौरी,राज गोस्वामी, अमित सारस्वत,संजीव सारस्वत निक्की भगत, गब्बर राजपूत,अरुण श्रीवास्तव आदि ने इस धार्मिक आयोजन में सहयोग कर प्रतिभाग किया.